मधुबनी, जुलाई 9 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना कांड सं. 349/26 के एक मामले में भूपट्टी गांव की सुनीता देवी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई। साथ ही कुछ लोगों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने, घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने तथा जबरन समझौता कराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...