मिर्जापुर, मार्च 28 -- चुनार,मिर्जापुर। चुनार-मेड़िया के बीच स्थित गंगा सेतु पर सुरक्षा के लिए जाली लगाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में गंगा ब्रिज पर जाली लगाने के लिए लगभग 90 लाख रुपये शासन से मंजूरी के बाद धनराशि भी आवंटित कर दी गई। यह जानकारी देते हुए चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चुनार-मेड़िया गंगा पुल पर जाली लगाने के लिए शासन से लगभग 90 लाख रुपये आवंटित हो गया है। जल्द ही जाली लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल से कूद कर आए दिन युवक-युवती अकाल ही काल की गाल में समा जा रहे थे। असमय युवओं की मौत से हर कोई व्यथित था। क्षेत्र के अलावा वाराणसी, भदोही, सोनभद्र जनपद के युवक,युवती,महिला अपनों से नाराज होकर बड़ी संख्या में लोग गंगा सेतु से कूद कर अपनी जान गंवा रहे थे। पुलिस प्रशासन को भी ...