नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) सेवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह आदेश अगले निर्देश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के उपायुक्त ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। प्रशासन का कहना है कि मौजूदा हालात में वीपीएन सेवाओं का दुरुपयोग होने की आशंका है, जिससे कानूनी निगरानी में बाधा आ सकती है और जन सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...