सुरक्षा कवच का काम करता है मंत्र: डॉ. पद्मराज
जमशेदपुर, मार्च 29 -- जैन भवन, साकची में ओली पर्व की सत्संग सभा को संबोधित करते हुए आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी महाराज ने कहा कि जीवन सुरक्षित हो तो सब कुछ बेहतर हो जाता है। यदि जीवन सुरक्षित नहीं है तो सब कुछ पाकर भी संतुष्टि नहीं मिल सकती। उन्होंने नवकार महामंत्र के पंचम पद 'नमो लोए सव्व साहूणं' को नवाक्षरी मंत्र बताते हुए कहा कि यह सुरक्षा कवच का काम करता है। इसका रंग गहरा नीला माना गया है, जो बुरी नजरों से बचाने में सहायक होता है। इस मंत्र की सम्यक आराधना करने से साधक डरावने वातावरण में भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आचार्य जी ने बताया कि ओली पर्व के पंचम दिवस पर इसी मंत्र की आराधना की जाती है। यह मंत्र सुरक्षा देने के साथ-साथ ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रवाहित करता है। सभा में अनेक तपस्वियों ने आयम्बिल तप का संकल्प लिया। सभा की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.