गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, संवाददाता। हरनंदी नदी पुल के पास रेलवे लाइन की सुरक्षा कर रहे आरपीएफ के दो जवानों पर मंगलवार देर रात करीब चार लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि एक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद इसमें शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ के जवान अजब सिंह और राहुल कुमार मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे हिंडन नदी पुल के पास रेलवे लाइन की सुरक्षा में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे चार व्यक्ति ताश खेल रहे थे। इस दौरान ट्रेन तेज गति से आ रही थीं। जवानों द्वारा उन लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया। इसके बाद वे वहां से चले गए, लेकिन जब जवान पेट्रोलिंग कर वापस लौट रहे थे तो अचानक चारों ने जवानों पर पत्थराव करना शुरू कर दिया। इसमें अजब सिंह के सिर में गंभ...