हापुड़, अप्रैल 14 -- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 14 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सख्त तैनाती की गई है। बाबा साहब अंबेडकर पर्व के अवसर पर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतर्कता बढ़ाई गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर प्रमुख इलाके में पुलिस बल को सक्रिय रखा गया है। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में सोमवार रात फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जुलूस रूट का किया पैदल निरीक्षण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवा...