सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी की सहभागिता होनी जरूरी : डॉ. सोनी
दरभंगा, अप्रैल 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुवार को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के तत्वावधान में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 (पॉश एक्ट) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लनामिवि की पूर्व विधि पदाधिकारी डॉ. सोनी सिंह ने पॉश एक्ट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण किसी भी संस्थान की मूल आवश्यकता है तथा इसके लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम उन्होंने युवाओं से संवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.