सुरक्षा और शांति पर होगा फोकस: बिष्ट
रिषिकेष, जून 22 -- एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने यशपाल सिंह बिष्ट को ऋषिकेश का नया कोतवाल नियुक्त किया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्होंने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। नगर में नशा तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए भी जुटने को कहा। बताया कि पर्यटक व धार्मिक क्षेत्र होने की वजह से यहां ट्रैफिक को भी सुचारू रखना प्राथमिकता है। वहीं, ऋषिकेश से देहरादून में नगर कोतवाली में स्थानांतरित निरीक्षक कैलास चंद्र भट्ट को भी विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- सुरक्षा और शांति पर होगा फोकस: बिष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.