आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली के पर्व पर सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाने के लिए सोमवार को पुलिस सड़कों पर उतरी। क्षेत्र में रूट मार्च का लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। जहानागंज, मेंहनगर और बरदह थाना की पुलिस ने फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। जहानगंज संवाददाता के अनुसार, नगर पंचायत जहानागंज, बड़हलगंज, सिही, मंदे तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम ने पैदल गश्त कर लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने जहानागंज के ब्लॉक मोड़, मुख्य चौक, बगीचा कस्बा, विभिन्न गली-मोहल्लों, मिश्रा मार्केट तथा सैयद मोड़ सहित प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया। बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.