बदायूं, अप्रैल 3 -- मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर में मिशन शक्ति फेज पांच अभियान के तहत जगह-जगह चौपाल लगाई गई। चौपाल में महिलाओं, बालिकाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया गया और टोल फ्री नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 108, 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी शेयर न करें। बच्चा गुम हो जाने पर बच्चों को उनके माता-पिता तक आसानी से पहुंचाया जा सके। बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी भी दी गई। वहां उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया और उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...