पलामू, फरवरी 6 -- पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी में व्यवसायिक माहौल गत दशक की तुलना में बेहतर होने, काम के अवसर बढ़ने के कारण वर्किंग वीमेन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। केवल स्कूलों में नहीं वरन मॉल, दुकान आदि सेक्टर में भी वर्किंग वीमेन प्रभावी संख्या में दिखने लगी है। परंतु उनकी सुरक्षा आदि को लेकर अबतक समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। शाम में नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्ले की सड़कें सुनी हो जाती है। इससे उन्हे काफी परेशानी होती है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान में मेदिनीनगर के वर्किंग वीमेन ने आगामी बोर्ड से सुरक्षा और पिंक शौचालय सुनिश्चित करने पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...