गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। बिहार ड्राइवर महासंघ के आह्वान पर सोमवार को एसोसिएशन ऑफ बिहार के व्यावसायिक ड्राइवरों ने अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में शहर के आंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रक, बस, टैक्सी व अन्य व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवर एकत्रित हुए और सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। धरना के बाद ड्राइवरों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बिहार सरकार के नाम प्रशासन को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश और राज्य की परिवहन व्यवस्था में ड्राइवरों की अहम भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में ड्राइवरों की मौत होती है, लेकिन उनके परिवारों को समुचित सहायता नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.