धनबाद, अगस्त 28 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने इनमोसा की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा कंपनी के साथ खड़ा रहा है। वर्तमान में बीसीसीएल के समक्ष उत्पादन एवं सुरक्षा के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना महत्वपूर्ण चुनौती है और इन लक्ष्यों की प्राप्ति में इनमोसा की भूमिका अहम रहेगी। उक्त बातें सीएमडी ने इनमोसा की ओर से निदेशक मानव संसाधन मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान समारोह में कही। रमैया इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संगठन के उप महासचिव कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्मान समारोह हुआ। मौके पर निदेशक तकनीक संजय कुमार सिंह, निदेशक वित्त राजेश कुमार सहित बीसीसीएल के अधिकारी एवं इनमोसा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। कुश ने कहा कि रमैया के कार्यकाल में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल...