बदायूं, अप्रैल 7 -- बिल्सी। रंजना हॉस्पिटल के पास मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की जानकारी दी गई। टीम ने साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए। महिला आरक्षी सोनिया कुमारी व प्रियांशी तोमर ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर कांस्टेबल राघवेन्द्र व विपिन कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...