अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने की मजबूरी के चलते संविदा लाइनमैनों का धैर्य गुरुवार को जबाव दे गया। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट बिजलीघर पर बैठक के बाद सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने संग कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में लाइनमैनों ने एसई आरपी सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा उपकरणों का मुद्दा उठाया। इसके बाद कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी संविदा लाइनमैनों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, काम के घंटे तय करने और इमरजेंसी के दौरान हादसा होने पर विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- समस्याओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.