हल्द्वानी, जून 25 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीते रविवार को आयोजित हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के बाद एक गंभीर मामला सामने आया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ अराजक छात्रों ने परीक्षा कक्षों में लगे सुरक्षा उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की और सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कॉलेज प्रबंधन ने इस पूरे मामले की जानकारी नीट के संयोजकों को दी है। कक्षाओं में लगाए कैमरे हटाए जाने की मांग की है। रविवार को नीट परीक्षा के लिए कॉलेज के कमरों में जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद जिस कंपनी ने कैमरे और जैमर लगाए। वह इसको निकाल कर नहीं ले गए। यह भी पढ़ें- सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़,सीसीटीवी कैमरे तोड़े सोमवार से कॉलेज में कुमाऊं विवि और उत्तराखंड मुक्त विवि की परीक्षाएं हुई। बताया जाता है इस दौरान कुछ शरारती तत्व...