अमरोहा, मार्च 21 -- अमरोहा, संवाददाता। ईद-उल-फितर को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन के साथ 73 सेक्टर में बांटा गया है। सुपर जोन की कमान संबंधित तहसील के एसडीएम व सीओ को दी गई है। डीएम व एसपी ने गुरुवार देर रात अधीनस्थ पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ चर्चा के बाद सुरक्षा घेरे को अंतिम रूप दिया। एसपी ने बताया कि शनिवार को दिन निकलते ही सड़कों पर पुलिस टीमों का मूवमेंट शुरू होगा। थाना स्तर पर गठित क्यूआरटी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए माहौल पर नजर बनाए रखेंगी। नमाज के मद्देनजर डायल 112 की गाड़ियों की लोकेशन भी ईदगाहों के आसपास रखी गई है। वहीं, नमाजियों की भीड़भाड़ से जुड़ी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आस-पास यातायात पुलिस कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है।अमरोहा शहर में बिजनौर मार्ग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.