नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित पंचशील हाईनिश सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण सोमवार रात को रोष प्रकट किया। सोसायटी परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सुरक्षाकर्मियों ने डेढ़ माह से वेतन नहीं मिलने की बात कही। हालांकि, मेंटिनेंस स्टाफ के समझाने बुझाने और मंगलवार को वेतन देने के आश्वासन के बाद सभी ने काम संभाला। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि सभी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। यदि समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो वे किराया नहीं भर सकेंगे और मकान मालिक कमरे पर ताला डाल देगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर काफी महंगे में भर रहा है। यह भी पढ़ें- मजदूरों के बाद सड़क पर उतरीं नोएडा की मेड्स, बोलीं- केवल ढाई से तीन हजार रुपए में घर कैसे चलाएं? लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो ग...