इटावा औरैया, मार्च 29 -- भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र सैफई में रविवार को सुरक्षाकर्मियों ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस का संदेश दिया। सड़कों पर एक साथ निकले करीब 50 सुरक्षाकर्मियों ने फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज का नारा बुलंद करते हुए लोगों को नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम से रैली की शुरुआत हुई, जहां समाजसेवी गजेंद्र यादव और राजू यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। रैली स्टेडियम से निकलकर अस्पताल चौराहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किसान बाजार, तहसील परिसर, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड और एसएस मेमोरियल स्कूल से होकर गुजरी। रास्ते भर सुरक्षाकर्मियों ने अनुशासित ढंग से साइकिल चलाते हुए आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रैली को देखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.