मेरठ, जनवरी 30 -- कपसाड़ गांव निवासी रूबी का भाई नरसी गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ तहसील पहुंचा। यहां उसने एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार से बंद कमरे में मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो पीड़ित परिवार ने प्रशासन द्वारा घोषित सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। आठ जनवरी की सुबह नरसी की बहन रूबी का गांव के ही एक युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया था। घटना का विरोध करने पर नरसी की मां सुनीता पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनीता की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रकरण को प्रमुखता से उठाया था। घटना के बाद प्रशासन ने गांव में राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.