बिजनौर, मार्च 1 -- होली और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। होली व ईद के मददेनजर जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया है। रंग जुलूसों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति न बनने पाए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टरों में विभाजित किया है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से रंग जुलूसों के मार्गों की निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, जबकि शहर के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी लगातार निगरानी करेंगे। संवेदनशील इलाकों में...