सुरक्षा: अंडर पास पर जोला नाले में कराई गई बैरिकेडिंग
साहिबगंज, मई 21 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि।नगर पंचायत क्षेत्र के पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे अंडरपास के सामने जोला नाला में गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर नाले को सुरक्षित किया । उस जगह की साफ-सफाई भी कराई गई। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे अंडरपास निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। वहीं, जोला नाला खुला रहने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को नगर पंचायत के जेई रवि उरांव समेत अन्य कर्मियों को मौके पर भेज नाले के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई, ताकि राहगीरों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.