चंदौली, अगस्त 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल के नवनिर्मित एवं उन्नत की गई विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के पहले मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के साथ पूर्व मध्य रेल इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही विद्यालय के नवीनीकृत अध्यापक कक्ष और अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला का जायजा लिया और सुविधाओं पर संतोष जताया। जीएम छत्रसाल सिंह निरीक्षण के क्रम में प्लांट डिपो कॉलोनी तथा स्टेशन कॉलोनी में नवनिर्मित ट्रांजिट हाउस का अवलोकन किया। भवनों में कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने विद्युत कर्षण विभाग के नवनिर्...