बरेली, जून 26 -- बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा की अधिवक्ता पत्नी कृतिका शर्मा की जमानत अर्जी पर अब 27 जून को सुनवाई होगी। कृतिका के अधिवक्ता ने गुरुवार को कोर्ट में सबूत दाखिल किये थे। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर सुनवाई को अब 27 जून की तारीख तय की है। बता दें भमोरा क्षेत्र के लंगुरा गांव के बर्खास्त सिपाही हिस्ट्रीशीटर सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और ओमवीर को भमोरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने सुरकेश, कृतिका और ओमवीर को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेजा था। प्रभारी मजिस्टेट की कोर्ट ने सुनवाई के बाद बीते शुक्रवार को कृतिका शर्मा की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। यह भी पढ़ें- आईओ ने मांगा केस डायरी प्रस्तुत करने के लिए समय, सुनवाई 30 को कृतिका शर्मा के अधिवक्ता ने जिला जज की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। जिस पर गुरुवार क...