सुरई रेंज में शावक की आपसी संघर्ष में हुई मौत
रुद्रपुर, मई 29 -- खटीमा, संवाददाता। सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में एक बाघ के शावक की मौत हो गई। लगातार 24 घंटे के भीतर खटीमा क्षेत्र की दो अलग-अलग वन रेंजों में दो जंगली जानवरों की मौत होने से वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों ने वन्यजीवों के बीच बढ़ रहे संघर्ष को गंभीर मानते हुए निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को हाथी गणना के दौरान किलपुरा रेंज में एक हाथी का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत आपसी संघर्ष में होना सामने आया था। इसके कुछ घंटों बाद सुरई रेंज में भी बाघ के शावक का शव मिलने से वन विभाग सतर्क हो गया। यह भी पढ़ें- सुरई रेंज में आपसी संघर्ष में टाइगर के शावक की मौत, मचा हड़कंप वन विभाग की गश्ती टीम को कक्ष संख्या 55 में वन कर्मी राहुल और वन दरोगा राजू दास ने शावक का शव देखा। सूचना मिलते ही सुरई रें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.