कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। अहिरवां के न्यू पटेल नगर में सुरंग बनाकर ज्वैलरी शॉप में पांच लाख की चोरी में 150 से ऊपर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पुलिस को कई जगह तीन से चार शातिर कैद मिले हैं। सर्विलांस टीम भी घटनास्थल के आस-पास सक्रिय मोबाइल नम्बरों का डाटा खंगालने में लगी है। पुलिस फुटेज के आधार पर स्टेप बाय स्टेप मामले की जांच कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जबकि, पुलिस जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। लाल बंगला ओमपुरवा में रहने वाले सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में खाटू ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सोनू सोमवार रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। इस बीच फिल्मी स्टाइल में खाली पड़े पीछे के एक प्लॉट में सुरंग बनाकर चोर दुकान में दाखिल हुए, शातिर 40 हजार नकदी व जेवरात समेत करी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.