जयपुर, मार्च 31 -- राजस्थान के सीकर जिले में 3 बच्चों की मिट्टी के नीचे दब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे सुरंग बनाकर खेल रहे थे और अचानक ऊपर की मिट्टी धंस गई। नेछवा के थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया कि गनेड़ी गांव में सोमवार दोपहर जब चार बच्चे खेत में मिट्टी के टीले के नीचे सुरंग बनाकर खेल रहे थे, उसी समय अचानक ऊपर का हिस्सा धंस गया एवं उसके नीचे तीन बच्चे दब गए। चंद के अनुसार कृष्ण नामक एक बच्चा सुरंग के बाहर था तथा उसके चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसे बच्चों को निकाला। थानाधिकारी के मुताबिक लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान होलश मेघवाल (10), गौतम सैनी (14) और दीपेश नायक (12) के रूप में हुई है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.