लखनऊ, जनवरी 29 -- आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सुरंग में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत के मामले में दो विभागों ने पल्ला झाड़ लिया है। रेलवे और जलकल विभाग दोनों ने बुधवार को दावा किया उनका विभाग काम नहीं करा रहा था। मजदूर की मौत जिम्मेदारों की घोर लापरवाही से हुई थी। पुलिस अब यह पता लगाएगी की जहां मजदूर की मौत हुई वहां काम कौन करा रहा था? आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार को पानी की पाइल लाइन डालने के लिए करीब 15-20 फीट लंबी और पांच फीट गहरी सुरंग खोदी गई थी। सीतापुर जनपद की देहात कोतवाली क्षेत्र के कचनार गांव निवासी विपिन और उसका साथी विनीत व सुलतानपुर के इमलिया के रामपुर नवागांव निवासी रोहित के अलावा अन्य मजदूर काम कर रहे थे। साथी मजदूरों के मुताबिक विपिन, विनीत और रोहित सुरंग के अंदर घुसकर खुदाई व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.