सुयश शुक्ला का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- रमियाबेहड़। धौरहरा तहसील के खेशवाही गांव के रहने वाले सुयश शुक्ला का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। सुयश ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक का सफर मेहनत के साथ तय किया। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई ज्ञान भारती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अभयपुर से पूरी की। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। लखीमपुर से ही स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद सुयश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज का रुख किया। वहीं रहकर उन्होंने सिविल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। वर्ष 2023 में उन्होंने जूनियर असिस्टेंट पद की परीक्षा का फॉर्म भरा और पहली ही कोशिश में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.