लखनऊ, फरवरी 28 -- प्लॉट बेचने के कई साल बाद भी जमीन पर कब्जा न देने के मामले में सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। नया मुकदमा वृंदावन कालोनी के सपना इंक्लेव में रहने वाली गरिमा श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। उन्होने पुलिस को बताया कि सुयश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने 21 जून 2013 को साई ग्रीन योजना में प्लाट की रजिस्ट्री की थी। लेकिन रजिस्ट्री करने के 12 साल बाद भी कब्जा नहीं दिया। पुलिस ने निदेशक सुनील श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके पहले हैवतमऊ मवैया में रहने वाली शुचिता श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.