कानपुर, जून 26 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से चल रही स्पार्क सीपीएल सीजन-3 में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन ने क्रिक आईटी स्ट्राइकर जॉन इलेवन को 114 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। मंधना ​स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में आरवीएस क्रिकेट अकादमी इलेवन की टीम ने 40 ओवर में पांच विकेट पर 280 रन बनाए। टीम की ओर से सुयश सिंह ने 100 रन की शतकीय पारी खेली। आशीष गौतम ने 61 रन व हर्ष राजपूत ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में रेहान आलम ने तीन, अमन सिंह ने दो को आउट किया। यह भी पढ़ें- एसवीएएस इलेवन ने स्पार्क इलेवन को 8 विकेट से हराया जवाब में खेलने उतरी क्रिकआईटी स्ट्राइकर जॉन इलेवन की पूरी टीम 33.1 ओवर में 116 रन पर सिमट गई...