वाराणसी, मार्च 19 -- रोहनिया (वाराणसी) संवाद। राजातालाब बाजार में पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को नगवां के डुमराव स्थित काशी सुमेरू पीठ के पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद सरस्वती के चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर चोरों ने नगदी, कागजात आदि पार कर दिया। बैग रोहनिया के अखरी के पास मिला, जिसमें कुछ भी सामान नहीं था। राजातालाब पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की पहचान करने में जुटी है। स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अनुयायियों के साथ थे। राजातालाब पेट्रोल पंप के सामने वाहन खड़ाकर सब्जी लेने के लिए मंडी में गए थे। वापस लौटे तो किसी ने बाईं तरफ का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर लिया। बैग में चांदी का गिलास, 15000 नगद, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पोस्ट ऑफिस के फिक्स्ड डिपॉजिट के कागजात, पासबुक, 4-5 तालों की चाभियां...