वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। डुमरांव बाग कॉलोनी स्थित श्रीकाशी सुमेरु पीठ में बुधवार को आदिशंकराचार्य की 2533वीं जयंती मनाई गई। पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में ललिता त्रिपुर सुंदरी का सहस्त्रार्चन किया गया। यह अनुष्ठान पुष्प, अक्षत और कुमकुम के माध्यम से पांच विद्वान ब्राह्मणों ने पूर्ण कराया गया। आदि शंकराचार्य के विग्रह का पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। इस अवसर पर 511 किलोग्राम के स्फटिक शिवलिंग तथा 111 किलोग्राम के श्रीयंत्र की स्थापना का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- जटिल सवालों के सहज जवाब से सवाली संतुष्ट यह भी पढ़ें- आदि गुरु शंकराचार्य की 1278वीं जयंती मनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.