अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अकराबाद, संवाददाता। कौड़ियागंज क्षेत्र में सुमेरा रजवाहा की पटरी कटने से सैकड़ों बीघा में खड़ी मक्का, ज्वार, मूंग, बाजरा व पशु चारा की फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार जलाली से लेकर शाहगढ़ तक रजवाहा की पटरी कच्ची बनी हुई है। हर बार पानी का दबाव बढ़ने पर पटरी कट जाती है, जिससे खेतों में पानी भर जाता है और फसलें बर्बाद हो जाती हैं। किसानों का कहना है कि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया।घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में जमील अहमद, चमन खान, कल्लू बघेल, अमर सिंह, शिवम जोगी, बोना, इस्लाम खां, रफीक, जाहिद, मेंबर बहाउद्दीन व मास्टर सहित कई लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- गड़खा-मानपुर सड़क पर जलजमाव की हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.