मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्राम पंचायत सुमेरा की मुखिया गुड़िया कुमारी को पंचायत रत्न 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बिनापारा पंचायत भवन पर गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेकचंद्र अवस्थी ने मुखिया को अवार्ड दिया है। मुखिया गुड़िया कुमारी को ग्रामीण विकास, जनकल्याण के कार्य, स्वच्छता, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, रोजगार संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवार्ड दिया गया है। मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि मुखिया को अवार्ड मिलना क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 10 लोगों को मिला वार्ड रत्न सम्मान यह भी पढ़ें- झारखंड से इकलौते मुखिया मुकेश यादव को मिलेगा 'पंचायत रत्न-2026' स...