हमीरपुर, फरवरी 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के बहुचर्चित लवजेहाद, गैंगरेप, धर्मांतरण कांड के दोषी पिता-पुत्रों सहित तीन के खिलाफ एक और मुकदमा लिखा गया है। इस बार सुमेरपुर कस्बे की एक महिला ने आरोपियों पर धोखाधड़ी कर जमीन हथियाने, तय रकम न देने, मारपीट और जानमाल की धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 जनवरी को सुमेरपुर कस्बे में नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद कस्बा सुलग उठा था। हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा था। आरोपियों के घर पर भी पथराव कर तोड़फोड़ की गई थी। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता की तहरीर पर कस्बा निवासी मौलाना खान, इसके पुत्र आफान उर्फ अबान के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर लिखी गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.