सुमीर ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
देहरादून, जून 20 -- देहरादून। अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप- 2026 में उत्तराखंड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पारंपरिक समूह प्रतियोगिता में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर उन्होंने विश्व मंच पर भारत का तिरंगा शान से लहराया। वहीं सीनियर-बी पुरुष वर्ग के ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में सुमीर ने शानदार संतुलन, लचीलापन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित भारतीय दल में उत्तराखंड से सुमीर एकमात्र खिलाड़ी थे। वर्तमान में वह श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.