एटा, मई 27 -- उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर डांस एकेडमी में आयोजित एसडीजीसम्मान समारोह में हिम विलेज एपराहारी फाउंडेशन को एसडीजी लक्ष्य-13 "जलवायु कार्रवाई" के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक सुमित सिंह और सह-संस्थापक सुशांत कुमार के मॉडल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। संस्था पिछले दो वर्षों से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित गंगा भोगपुर क्षेत्र में कार्य कर रही है, जहां अब तक करीब नौ हजार किलो कचरे को रिसाइकिल किया जा चुका है। हरिद्वार जिले के निवासी सुमित सिंह और जिला एटा के गांव नगला राजा निवासी सुशांत कुमार की जोड़ी ने उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर स्वच्छता और क्लाइमेट एक्शन को नई दिशा दी है। यह भी पढ़ें- 'विकास की गति को कायम रख नई ऊंचाईयों को छुएंगे' दोनों युवाओं के...