प्रयागराज, फरवरी 1 -- नए उपायुक्त श्रम सुमित कुमार हो गए हैं। अब तक यहां पर उपायुक्त रहे घनश्याम कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सुमित को नई जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2014 बैच के अधिकारी सुमित कुमार अब तक लखनऊ में सहायक श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी देख रहे थे। उन्हें प्रयागराज मंडल में उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सुमित कुमार ने बताया कि शासन की नीतियों को लागू कराना और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराना, पात्रों को याोजनाओं का लाभ दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...