सुमित बने जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी
खगडि़या, जुलाई 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सुमित कुमार सिंह उर्फ सुमित सिंह महतो को जदयू के संगठन की बड़ी जिम्मेवारी दी है। उन्हें जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने यह जिम्मेवारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सीएम नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है निश्चित रूप से इसका बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि वे वर्त्तमान में जदयू के प्रदेश सचिव पद पर थे। पार्टी द्वारा जारी किए गए एक पत्र के माध्यम से उन्हें नई जिम्मेवारी दी गई है। यह भी पढ़ें- जदयू के प्रदेश महासचिव बने अनंत उन्हें नई जिम्मेवारी मिलने पर कई पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.