सहारनपुर, मार्च 12 -- रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का युवा तहसील अध्यक्ष सुमित चौधरी को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सुमित चौधरी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी ने सुमित चौधरी को रामपुर मनिहारान युवा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान सुमित चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को उठाना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। तहसील अध्यक्ष गालिब प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष चौ. धर्मवीर गुर्जर, जिला महासचिव सिकंदर चौधरी, अमरीश चौधरी, युवा मंडल महासचिव पुनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.