वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (गोरखपुर) का नया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित कुमार को बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह पूर्वोत्तर रेलवे में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (एफएम) के पद पर कार्यरत थे। निवर्तमान सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह को लखनऊ मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) बनाया गया है। सुमित कुमार 2010 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं। वह एनईआर के वाराणसी तथा लखनऊ मंडलों में मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर भी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...