सुमित अध्यक्ष व दिनेश महामंत्री मनोनीत
लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से सूरजकुंड भूहर मंदिर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी में सुमित यादव को अध्यक्ष, दिनेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ महामंत्री, आकाश कश्यप को महामंत्री और राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा व्योमेश चन्द वाजपेई व शिव कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा संजय यादव चेयरमैन बनाए गए। इस अवसर पर संगठन के महामंत्री अनुज गौतम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.