सुमित अग्रवाल हत्याकांड : पत्नी ने सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज कराया हत्या का मामला
रामगढ़, जुलाई 30 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। न्यू कॉलोनी बगीचा में सुमित अग्रवाल की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी मनीषा अग्रवाल के आवेदन पर रामगढ़ थाने में सात नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं पूछताछ के लिए घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र से नशे के आदी कई युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मनीषा अग्रवाल ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में सुमित अग्रवाल से हुई थी। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे सुमित के मोबाइल पर पुरुषोत्तम सिंह का फोन आया था। फोन पर बातचीत के बाद सुमित अपनी लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से घर से निकल गए। शाम करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.