चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- बंदगांव,संवाददाता। कराईकला पंचायत भवन में सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से 18 अप्रैल को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उपर्युक्त बातें कराईकेला में रविवार को सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने कही। उन्होंने कहा कि जिला में मानव सेवा के लिए सुमिता होता फाउण्डेशन लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहा है। हर दुर्घटना के बाद इलाज कराने में सुमिता होता फाउण्डेशन की अहम भूमिका है। मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि क्षेत्र में सुमिता होता फाउण्डेशन की सेवा हर गांव में पहुंचायी जा रही है। बैठक में गांव के युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। बैठक में विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गगराई, मुखिया कुश पूर्ति, पूर्व मुखिया दुम्बी सुरीन, समाजसेवी समीर पूर्ति, सुरेश चन्द्...