पूर्णिया, जून 17 -- सुमरित उच्च विद्यालय बनेगा मॉडल स्कूल, विधायक ने किया निरीक्षण बनमनखी, संवाद सूत्र।सुमरित उच्च विद्यालय का चयन मॉडल स्कूल के रूप में किया गया है। इसे लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने एसडीओ प्रमोद कुमार, सीओ अजय कुमार रंजन एवं अन्य अधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईसीटी लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, पेयजल, खेलकूद सुविधाओं एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया गया। कंप्यूटर कक्ष की बदहाल स्थिति पर अधिकारियों ने चिंता जताई तथा मॉडल विद्यालय के मानकों के अनुरूप आवश्यक संसाधनों के विकास पर चर्चा की। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बताया कि मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने के बाद विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, ...