मोतिहारी, जनवरी 21 -- लखौरा। थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया स्कूल कैंपस में 19 जनवरी को सुमन उर्फ विक्की की गोली मार हत्या मामले में लखौरा पुलिस ने चार अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों की पहचान गोला पकड़िया के दर्जिया टोला निवासी नौशाद अलम, छोटका पकही निवासी सागिन कुमार , गोला पकड़िया टोला फतेहपुर निवासी राजकपूर कुमार व सतीश कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने अपना अपराध को कबूल किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने बताया गया है कि नौशाद व सागिन मृतक के बहन के यहां राजवाड़ा पूर्वी टोला घोड़ासहन जाकर उसे गोला पकड़िया स्कूल कैंपस में बुलाकर लाए । इसकी सूचना अमन व राजकपूर को दी। स्कूल कैंपस में दोनों पल्सर अपाची बाइक से आये। इसके बाद अपराधियों ने सुमन उर्फ विक्की को गोली मार दी। उसकी मौत इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले ज...