धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन पार्षद के दावेदारों की भीड़ उमड़ी पड़ी। वार्ड नंबर 22 से सुमन सिंह, वार्ड नंबर 26 से पूर्व पार्षद अंकेश राज समेत 200 से अधिक पार्षदों ने नामांकन किया। अब नामांकन पत्रों की जांच पांच फरवरी को की जाएगी। छह को नाम वापसी की तिथि है। बुधवार को सुबह से ही नामांकन करनेवालों की भारी भीड़ नामांकन स्थल पर उमड़ पड़ी थी। वार्ड नंबर 26 से बेबी देवी ने अपने पति राज सिंह और समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया। वहीं वार्ड नंबर 22 से राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की पत्नी सुमन सिंह ने समर्थकों के काफिले के साथ नामांकन किया। वार्ड नंबर 27 से युवा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने नामांकन किया। वार्ड नंबर नंबर 27 से ही श्वेता राज ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 29 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.