बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- कई पुलिस पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। मघड़ा हादसे के बाद दीपनगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। तब से थानाध्यक्ष का पद खाली थी। चंडी थाना के थानाध्यक्ष सुमन कुमार को दीपनगर थाने की कमान सौंपी गयी है। एसपी भारत सोनी ने पत्र जारी कर सभी पदाधिकारियों को नये स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है। एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा को चंडी थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चिकसौरा थाना के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को एकंगरसराय थाना प्रभारी बनाया गया है। बिन्द थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह को साइबर थाना भेजा गया है। जबकि, पुलिस कार्यालय में तैनात मुरली मनोहर आजाद को बिन्द थाना का कमान दिया गया है। भागन बिगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.