कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचार के लिए कौशाम्बी की शिक्षिका सुमन कुशवाहा को प्रदेश के प्रतिष्ठित राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर शनिवार को गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया। सुमन कुशवाहा कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में शिक्षिका हैं। उन्होंने विद्यालय को आदर्श स्वरूप देने, छात्र संख्या बढ़ाने और बच्चों की पढ़ाई को रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न शैक्षिक नवाचार किए। उनके प्रयासों से विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार हुआ और विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ी। यह भी पढ़ें- हमारी प्रतिस्पर्धा...